दशहरे की छुट्टी में घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, गांव में मचा कोहराम

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले में सड़क हादसे में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान अरविंद कुमार सिंह की मौत हो गई। मोहनिया थाना क्षेत्र के मुठानी गांव निवासी अरविंद जम्मू में BSF में सिपाही के पद पर तैनात थे। वह दशहरे की छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। जवान की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। शनिवार सुबह उनका शव गांव पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

Oct 17, 2026 - 16:51

बाइक अनियंत्रित होकर चाट में गिरी

मिली जानकारी के अनुसार, अरविंद कुमार सिंह शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि कुदरा थाना क्षेत्र के ओदार गांव से बाइक पर सवार होकर अपने घर मुठानी लौट रहे थे। वह अपने एक रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर चाट में चली गई। इस हादसे में उनकी मौत हो गई।

शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखा और पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम

शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे पोस्टमार्टम के बाद अरविंद का शव मुठानी गांव पहुंचा। जवान का शव देखते ही मां, पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के लोगों को सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

देश की सेवा में तैनात जवान की अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। जिस घर में छुट्टी पर आए जवान के साथ खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

BSF जवान देंगे अंतिम सलामी

परिजनों के अनुसार, अरविंद कुमार सिंह को अंतिम सलामी देने के लिए बिहटा से BSF के जवान पहुंचने वाले हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे उन्हें सलामी दी जाएगी। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अरविंद की मौत से परिवार ने अपना प्रिय सदस्य खो दिया है, वहीं गांव के लोग भी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0