बोकारो में दर्दनाक हादसा: खिलौना समझकर थमाया लोडेड हथियार, गोली लगने से साढ़े तीन साल के मासूम की मौत
बोकारो: झारखंड के बोकारो में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। माराफारी थाना क्षेत्र के कर्नल मार्केट स्थित रांची मोहल्ले में गोली लगने से साढ़े तीन साल के मासूम साहिल की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चे के मामा राजेश कुमार ने कथित तौर पर उसे खेलने के लिए लोडेड अवैध हथियार दे दिया था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो बच्चे के माथे में लगी। गंभीर रूप से घायल बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, वहीं इलाके में सनसनी फैल गई है।

चॉकलेट मांगने पर खेलने के लिए दिया हथियार
मृतक बच्चे की मां शोभा देवी के अनुसार, उनका भाई राजेश कुमार घर आया था। इस दौरान बच्चे ने उससे चॉकलेट मांगी। आरोप है कि चॉकलेट के बजाय राजेश ने खिलौना बताकर बच्चे को हथियार दे दिया। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और सीधे बच्चे के माथे में जा लगी।
महिला ने बताया कि घटना के बाद राजेश बच्चे को अस्पताल ले जाने के लिए भी गया था। हालांकि, घटना के बाद वह कथित तौर पर हथियार लेकर फरार हो गया। राजेश बोकारो स्टील प्लांट के बाहर गाड़ियों को अंदर ले जाने के दौरान खलासी का काम करता है।
पुलिस जांच में जुटी, मामा की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही माराफारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। माराफारी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची थी। परिजनों ने बताया कि बच्चे को खिलौना कहकर हथियार दिया गया था।
थाना प्रभारी के अनुसार, बच्चे के हाथ से हथियार का ट्रिगर कैसे दबा और गोली कैसे चली, इसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा हथियार अवैध रूप से किस उद्देश्य से रखा गया था, इसकी भी पड़ताल की जाएगी। पुलिस बच्चे के मामा राजेश कुमार की तलाश में जुटी है।
लापरवाही ने ली मासूम की जान
इस घटना ने छोटे बच्चों के आसपास हथियार रखने और उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोडेड हथियार को खिलौने की तरह बच्चे के हाथ में देना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना की परिस्थितियों और जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0