दांगी समाज ने दिवाकर दांगी का किया अभिनंदन

जनता दल यूनाइटेड किसान प्रकोष्ठ गया जी के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर दांगी समाज ने कमलेश कुमार दिवाकर उर्फ दिवाकर दांगी जी का भव्य अभिनंदन किया।

Oct 17, 2026 - 17:36
दांगी समाज ने दिवाकर दांगी का किया अभिनंदन

गया । जनता दल यूनाइटेड किसान प्रकोष्ठ गया जी के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर दांगी समाज ने कमलेश कुमार दिवाकर उर्फ दिवाकर दांगी जी का भव्य अभिनंदन किया। दांगी समाज का सामाजिक संगठन ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ गया जी शाखा की ओर से आयोजित इस अभिनंदन समारोह में जदयू किसान प्रकोष्ठ के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार दिवाकर उर्फ दिवाकर दांगी को पगड़ी बांधकर, फूल माला पहनाते हुए, अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ के नगर अध्यक्ष प्रेम नारायण दांगी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र दांगी, प्रदेश कोषाध्यक्ष जय प्रकाश दांगी, प्रदेश राजनीतिक सलाहकार सह भाजपा नेता विनोद दांगी, जिला उपाध्यक्ष नरेश दांगी, रालोमो नेता डी के डाडेल, रालोमो नेता आकाश दयाल, डेल्हा सचिव राम खिलावन दांगी, प्रेमचन्द दांगी, विवेक रंजन दांगी, रवि रौशन दांगी, विकाश दांगी, सहित दांगी समाज के कई प्रबुद्ध जन एवं युवा साथी थे। सम्मान समारोह के दरम्यान श्री दिवाकर दांगी भावुक हो गए और उनके आँखों में खुशी के आँसू झलक उठे। श्री दिवाकर दांगी ने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप जो सम्मान हमें दे रहे हैं उसका आभार व्यक्त करने के लिए हमारे पास शब्द भी नहीं है। उन्होंने कहा कि दांगी संघ का मैं ऋणी हूं क्योंकि दांगी संघ ने हमें जल सम्राट का दर्जा दिया और हमेशा हमारे साथ खड़ा रहता है। हर सुख-दुख में साथ रहता है। श्री दिवाकर दांगी ने जदयू किसान प्रकोष्ठ गया जी का अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद माननीय नीतीश कुमार जी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय झा जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा जी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज कुमार जी, बेलागंज विधायिका श्रीमति मनोरमा देवी जी सहित दांगी संघ के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद माननीय श्री नीतीश कुमार जी का ध्यान हमेशा से ही दांगी समाज पर रहा है और दांगी समाज भी हमेशा माननीय विकास पुरुष श्री नीतीश कुमार जी के समर्थन में हर पल खड़ा रहा है। 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने दांगी समाज को अत्यंत पिछड़ा वर्ग में लाकर समाज को तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार द्वारा 20 वर्षों के कार्यकाल में किए गए कार्यों का चार दिवसीय प्रदर्शनी गया जिला जनता दल यूनाइटेड के द्वारा केदारनाथ मार्केट में 17 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहा है जिसका उद्घाटन विकास पुरुष श्री नीतीश कुमार 17 अक्टूबर 2026 को दिन में 11:00 बजे करने जा रहे हैं। इस प्रदर्शनी में आप सभी जरूर आएं और सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0