ग्रीन फील्ड ई-स्कूल में दशहरा उत्सव और गरबा-डांडिया की धूम
पारंपरिक वेशभूषा में विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, निदेशक अमय मौर्य ने दिया सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश
गयाजी। ग्रीन फील्ड ई-स्कूल, गया के परिसर में दशहरा उत्सव एवं गरबा-डांडिया नृत्य समारोह हर्षोल्लास और पारंपरिक सांस्कृतिक वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां नवदुर्गा की विधिवत आरती के साथ हुआ। इसमें विद्यालय के निदेशक अमय मौर्य, हेड कोऑर्डिनेटर आर. के. वर्मा, कोऑर्डिनेटर, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। समारोह में विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबा और डांडिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। छात्र कुर्ता-पायजामा और छात्राएं पारंपरिक लहंगे में शामिल हुईं। रंग-बिरंगे परिधानों, मधुर संगीत और डांडिया की थाप से विद्यालय परिसर उत्सवी रंग में रंग गया। विद्यालय के निदेशक अमय मौर्य ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षक-शिक्षिकाओं को दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ उनमें नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक एकता की भावना विकसित करते हैं। हेड कोऑर्डिनेटर आर. के. वर्मा ने कहा कि दशहरा सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए प्रेम, सद्भाव और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। आरती, गरबा-डांडिया और सामूहिक सहभागिता से सजा यह समारोह विद्यार्थियों के लिए यादगार बना। कार्यक्रम का समापन दशहरा की शुभकामनाओं और सदाचार के संदेश के साथ हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





