गया में ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी का नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, कम समय में कार्यक्रम खत्म कर लौटे पूर्व सीएम
गया: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को गया पहुंचे। मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद उनके पहली बार गया आगमन पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नीतीश कुमार जदयू की ओर से आयोजित ‘20 साल बेमिसाल’ विकास प्रदर्शनी में शामिल हुए और दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया।

हालांकि, कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कम समय तक रुकने और जल्द रवाना हो जाने की चर्चा भी होती रही।
20 वर्षों के विकास कार्यों को प्रदर्शनी में किया गया प्रदर्शित
गया में आयोजित इस प्रदर्शनी में बिहार में पिछले 20 वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। इसमें गंगाजल आपूर्ति योजना, जीविका योजना, रबर डैम और विष्णुपद कॉरिडोर सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्रमुखता से जगह दी गई।
प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को राज्य में हुए विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
मनोरमा देवी ने नीतीश कुमार को बताया अभिभावक
बेलागंज की जदयू विधायक मनोरमा देवी ने नीतीश कुमार के गया आगमन पर आभार जताया। उन्होंने उन्हें अपना अभिभावक बताते हुए मां दुर्गा और ईश्वर से उनके स्वस्थ रहने तथा आगे भी मार्गदर्शन देते रहने की कामना की।
वहीं, जदयू युवा के जिलाध्यक्ष सतीश पटेल ने कहा कि नीतीश कुमार के आगमन से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी कुमुद वर्मा, अनुज सिंह, वरिष्ठ नेता चंदन सिंह, पूर्व विधायक कृष्णानंद यादव सहित जदयू के कई नेता, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नीतीश कुमार के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा, लेकिन उनका कार्यक्रम कम समय में समाप्त होने के कारण यह भी चर्चा का विषय बना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0