मगध विश्वविद्यालय में शोधार्थियों के लिए मेडिटेशन पर विशेष सत्र आयोजित, डॉ. हिमांशु कुमार सिंह ने बताए ध्यान के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव
मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के गणित विभाग स्थित रामानुजन सभागार में पीएचडी कोर्स वर्क के शोधार्थियों के लिए मेडिटेशन (ध्यान) पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया।
बोधगया। मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के गणित विभाग स्थित रामानुजन सभागार में पीएचडी कोर्स वर्क के शोधार्थियों के लिए मेडिटेशन (ध्यान) पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. हिमांशु कुमार सिंह ने लगभग डेढ़ घंटे तक शोधार्थियों को ध्यान की विभिन्न विधियों, अभ्यास और उसके लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेडिटेशन केवल मन को शांत करने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि एकाग्रता, आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। नियमित ध्यान से तनाव कम करने, सकारात्मक सोच विकसित करने और एकाग्रता बढ़ाने में सहायता मिलती है। कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक प्रो. संजय कुमार तिवारी ने कहा कि शोध के क्षेत्र में धैर्य, अनुशासन और मानसिक एकाग्रता आवश्यक हैं। वहीं, गणित विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सुमन ने मानसिक संतुलन को शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में डॉ. कुमार विशाल, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. अमर किशोर, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. प्रयाग प्रसाद, आदित्य भारती एवं सुश्री नितिशा भारती सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य शोधार्थियों को तनावमुक्त, सकारात्मक और एकाग्रचित्त होकर शोध कार्य करने के लिए प्रेरित करना था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





