जेल में हुई थी साजिश, डिलीवरी बॉय ने की थी रेकी, हजारीबाग के कुख्यात डकैतों ने दिया था घटना को अंजाम
चांडिल के ज्वेलर्स उमंग चौधरी के घर हुई डकैती का खुलासा, 24 लाख के जेवरात बरामद, 2 गिरफ्तार
झारखंड के चांडिल अनुमंडल कार्यालय में पत्रकार को जानकारी देते पदाधिकारी सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल बस स्टैंड के समीप स्थित आभूषण व्यवसायी उमंग चौधरी के घर हुई सनसनीखेज डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने लगभग 24 लाख रुपये मूल्य के गले हुए सोने-चांदी के जेवरात, ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के और हीरा बरामद किया है।
क्या था मामला -दिनांक 09/10 अक्टूबर 2026 की मध्य रात्रि में चांडिल थाना अंतर्गत बस स्टैंड के समीप वादी उमंग चौधरी के आवास में अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार को बंधक बनाकर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और कीमती सामान की डकैती की थी। इस संबंध में चांडिल थाना कांड सं0- 137/2026, दिनांक- 10.10.2026, धारा- 127/310(2)/331(6)/324(4)/3(5) BNS दर्ज किया गया था।
SP ने बनाई थी SIT, हजारीबाग से 5 डकैत गिरफ्तार -
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया था। तकनीकी और परिस्थितिजनक साक्ष्य के आधार पर 5 अपराधियों की पहचान की गई। ये सभी चौपारण थाना, हजारीबाग के कुख्यात डकैत हैं, जिन्हें चौपारण थाना कांड सं0- 252/2026 में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
1. मोहिउद्दीन अंसारी
2. गुलजार अंसारी
3. सद्दाम अंसारी
4. सोबराती अंसारी
5. शेख जमील
जेल में बनी थी योजना, डिलीवरी बॉय निकला मास्टरमाइंड
SIT की अग्रतर जांच में स्थानीय अपराधी राहुल कुमार महतो, पिता- मन्टु महतो, सा0- सुकसारी, थाना- चांडिल को गिरफ्तार किया गया। वह एक डिलीवरी कंपनी में घर-घर कुरियर पहुंचाने का काम करता है।
पूछताछ में उसने बताया कि वर्ष 2022-23 में जब वह घाघीडीह, जमशेदपुर जेल में बंद था, तब उसकी मुलाकात कुख्यात डकैत मोहिउद्दीन अंसारी और सोबराती अंसारी से हुई थी। उसी दौरान उसने वादी उमंग चौधरी के घर को चिन्हित कर मोहिउद्दीन अंसारी को संपर्क कर वारदात को अंजाम देने के लिए बुलाया था।
जेवरात खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार
इस घटना में लूटे गए जेवरात के खरीदार त्रिवेणी प्रसाद स्वर्णकार, उम्र 57 वर्ष, पिता- लखन लाल स्वर्णकार, सा0- हारिना, थाना- बरोरा, जिला- धनबाद को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर बरोरा थाना से लूटा गया माल बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
1. राहुल कुमार महतो, उम्र 27 वर्ष, थाना- चांडिल, जिला- सरायकेला खरसावां।
2. त्रिवेणी प्रसाद स्वर्णकार, उम्र 57 वर्ष, थाना- बरोरा, जिला- धनबाद।
बरामद सामानों का विवरण
1. ब्रिटिशकालीन चांदी के सिक्के – 32 पीस
2. गलाया हुआ सोना – 80 ग्राम
3. लूटे गए ब्रेसलेट में जड़े छोटे-छोटे हीरे जैसे पत्थर – 11 पीस
4. पीपल के पत्ते के आकार का, स्वस्तिक अंकित चांदी का आभूषण – 02 पीस
5. गलाया हुआ चांदी – 5142 ग्राम (बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रु0 है)
6. मोबाइल फोन – 02 पीस
7. हीरो होंडा कंपनी की मोटरसाइकिल – 01
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







