205 कोबरा बटालियन मुख्यालय में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ कन्या पूजन
कमांडेंट नरेश पंवार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में कन्याओं को तिलक लगाकर चुनरी ओढ़ाई गई
गयाजी। 205 कोबरा बटालियन मुख्यालय में नवरात्रि के पावन अवसर पर कमांडेंट नरेश पंवार के निर्देशन में महानवमी के दिन कन्या पूजन का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस दौरान विधि-विधान से कन्याओं की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कन्याओं के चरण धोकर की गई। इसके बाद उनके माथे पर तिलक लगाकर चुनरी ओढ़ाई गई तथा पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की गई। कन्याओं को देवी दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी आराधना की गई। इस अवसर पर कन्याओं को भोजन कराया गया तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया। नवरात्रि के नौवें दिन आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा प्रकट की गई। कार्यक्रम में बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों ने भाग लेकर धार्मिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।इस मौके पर कोबरा बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी अखिलेश, द्वितीय कमान अधिकारी अजीत, डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र सहित अन्य मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





