भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश त्रिवेदी की माताजी के निधन पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने जताया शोक

दिवंगत माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस

Oct 20, 2026 - 19:56
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश त्रिवेदी की माताजी के निधन पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने जताया शोक

गयाजी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार-कर्नाटक के प्रभारी श्री हरीश त्रिवेदी जी की पूजनीय माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस दुःख की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा जी ने श्री हरीश त्रिवेदी जी से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मां का स्थान संसार में कोई नहीं ले सकता। मां केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि ममता, त्याग, संस्कार, निस्वार्थ प्रेम और जीवन की सबसे बड़ी शक्ति का प्रतीक होती हैं। मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की कठिन से कठिन परिस्थितियों में संबल प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि मां का बिछड़ना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। मां की स्मृतियां, उनके दिए संस्कार और उनका आशीर्वाद सदैव संतान के जीवन में जीवंत रहते हैं। ऐसे कठिन समय में धैर्य और साहस बनाए रखना ही दिवंगत आत्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। डॉ. मिश्रा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा श्री हरीश त्रिवेदी जी एवं उनके समस्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0