बिहार के सरकारी स्कूलों में सख्त होगी निगरानी, BEO के नेतृत्व में 14 सदस्यीय टीम करेगी निरीक्षण

पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने और शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी में है। इसके तहत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (BEO) के नेतृत्व में प्रत्येक प्रखंड में 14 सदस्यीय टीम गठित कर विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कराया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यार्थियों की पढ़ाई और प्रशासनिक कार्यों की नियमित समीक्षा करना है।

Oct 22, 2026 - 13:38

BEO करेंगे टीम का नेतृत्व

निर्धारित व्यवस्था के अनुसार, प्रखंड स्तर पर ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (BPMU) को सक्रिय किया जाएगा। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी टीम का नेतृत्व करेंगे। टीम में प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जूनियर मैनेजर, प्रखंड साधनसेवी, मुख्य साधनसेवी, लेखा सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर और आदेशपाल सहित 14 सदस्य शामिल होंगे।

शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति पर रहेगी नजर

निरीक्षण के दौरान स्कूलों में शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की जाएगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, बच्चों के दोबारा नामांकन और स्कूल से बाहर रहने वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों की समीक्षा होगी।

विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठकों का नियमित आयोजन हो रहा है या नहीं, इसकी भी निगरानी की जाएगी। विभाग का उद्देश्य स्कूलों में नियमित पढ़ाई और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

मध्याह्न भोजन और ICT लैब की भी होगी जांच

14 सदस्यीय टीम विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना की व्यवस्था का निरीक्षण करेगी। जिन स्कूलों में आईसीटी लैब स्थापित हैं, वहां यह भी देखा जाएगा कि विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा दी जा रही है या नहीं।

इसके अलावा, स्कूल परिसर की साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और स्क्रैप की नीलामी से संबंधित प्रक्रियाओं की समीक्षा भी की जाएगी।

शिकायतों के निपटारे पर भी जोर

शिक्षा विभाग के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में प्राप्त शिकायतों की जांच कर उनका समाधान सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी संबंधित टीम को दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों को दूर करने पर जोर रहेगा।

इस निगरानी व्यवस्था के माध्यम से सरकारी स्कूलों में अनुशासन, शिक्षण कार्य की नियमितता और प्रशासनिक पारदर्शिता बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0