संजय सरावगी ने पत्नी शोभा के साथ किया मतदान, बिहार की सभी 8 स्नातक सीटों पर NDA की जीत का दावा
दरभंगा, बिहार। बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर मतदान जारी है। इसी बीच बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने अपनी पत्नी शोभा सरावगी के साथ राजेंद्र भवन स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए संजय सरावगी ने कहा कि सुबह के समय मतदान की रफ्तार काफी धीमी है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे घरों से बाहर निकलें और लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।
संजय सरावगी ने बिहार की सभी आठ स्नातक निर्वाचन सीटों पर एनडीए की जीत का दावा किया। पटना स्नातक सीट को लेकर उन्होंने कहा कि यह सीट पहले जिसके पास थी, उसी के पास रहेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू नेता नीरज कुमार की मुलाकात की तस्वीर को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी संजय सरावगी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार उनसे मिलने गए थे और उन्होंने आराम करने की बात कहते हुए कहा कि वे लोग उनकी जगह चुनाव लड़ लेंगे। सरावगी ने एनडीए में एकजुटता का दावा भी किया।
वहीं, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी सर्वेश कुमार और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी डॉ. घनश्याम राय की जीत का भी उन्होंने दावा किया।
फिलहाल विभिन्न मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है। चुनाव के नतीजों से ही स्पष्ट होगा कि किस प्रत्याशी को मतदाताओं का समर्थन मिलता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0