हजारीबाग में कुएं से मिला लापता युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनबे पुल के नीचे नदी में बने कुएं से एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।

Oct 22, 2026 - 16:09

दुर्गापूजा की अष्टमी से लापता था युवक

मृतक की पहचान ओरिया निवासी गंन्दोरी पासवान के पुत्र उज्ज्वल पासवान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, उज्ज्वल शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी है। बताया गया कि वह दुर्गापूजा की अष्टमी के दिन से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से उठे सवाल

लापता युवक का शव कुएं से मिलने के बाद परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, युवक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

युवक का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0