रांची में स्वर्णिम भारत एक्सपो 2026 का शुभारंभ, राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन
रांची: राजधानी रांची के रांची क्लब में ‘स्वर्णिम भारत एक्सपो 2026’ के तहत तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद रहे। प्रदर्शनी में विकसित भारत @2047, आत्मनिर्भर भारत और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
रांची: राजधानी रांची के रांची क्लब में ‘स्वर्णिम भारत एक्सपो 2026’ के तहत तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद रहे। प्रदर्शनी में विकसित भारत @2047, आत्मनिर्भर भारत और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ है प्रदर्शनी की थीम
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC), प्रादेशिक कार्यालय रांची की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी की थीम ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ रखी गई है। इसका उद्देश्य देश की विकास यात्रा, सरकारी योजनाओं और भविष्य के लक्ष्यों की जानकारी आम लोगों तक सरल एवं आकर्षक तरीके से पहुंचाना है।
प्रदर्शनी में चित्रों के साथ एलईडी स्क्रीन के जरिए भारत की विकास गाथा दिखाई जा रही है। इसके अलावा, केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए बुकलेट भी वितरित की जा रही हैं।
विकसित भारत के लिए नागरिकों की भागीदारी जरूरी : राज्यपाल
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि भारत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आधारभूत संरचना और डिजिटल सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।
उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को देश की उपलब्धियों और भविष्य के विकास लक्ष्यों से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है।
आदित्य साहू और सीपी सिंह ने भी किया अवलोकन
राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की पहल की सराहना की। रांची के विधायक सीपी सिंह ने भी प्रदर्शनी देखी और विकास संबंधी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के प्रयास की प्रशंसा की।
इस अवसर पर रांची की महापौर रोशनी खलखो और उप महापौर नीरज कुमार ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विद्यार्थियों ने भी जाना देश की विकास यात्रा का सफर
प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोगों के साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से देश की विकास यात्रा को समझा और केंद्रीय संचार ब्यूरो के कर्मियों से केंद्र सरकार की योजनाओं तथा विकासपरक पहलों की जानकारी प्राप्त की।
तीन दिनों तक चलेगी चित्र प्रदर्शनी
‘स्वर्णिम भारत एक्सपो 2026’ के अंतर्गत आयोजित यह प्रदर्शनी सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विकसित भारत @2047 की परिकल्पना को जन-जन तक पहुंचाने की पहल है। इसके माध्यम से नागरिकों को आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य और विकास प्रक्रिया में उनकी भूमिका से परिचित कराया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







