चोरी के मोबाइल के साथ नाबालिग निरुद्ध, रेल थाना गया में मामला दर्ज
पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल अंतर्गत मानपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चोरी के मोबाइल फोन के साथ एक नाबालिग बालक को निरुद्ध किया।
गयाजी। पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल अंतर्गत मानपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चोरी के मोबाइल फोन के साथ एक नाबालिग बालक को निरुद्ध किया। उसके पास से करीब 12 हजार रुपये मूल्य का रियलमी कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया। रेलवे सुरक्षा बल से मिली जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 को निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के निर्देशन में उपनिरीक्षक राज किशोर सिंह, आरक्षी विनोद कुमार यादव एवं आरक्षी अमित कुमार जायसवाल मानपुर रेलवे स्टेशन पर अपराध नियंत्रण को लेकर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 2-3 के पूर्वी छोर पर एक संदिग्ध बालक बैठा दिखाई दिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से लॉक अवस्था में मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में बालक ने उक्त मोबाइल ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री से चोरी करने की बात बताई। इसके बाद मोबाइल जब्त कर बालक को निरुद्ध किया गया। मामले में उपनिरीक्षक राज किशोर सिंह की लिखित शिकायत के आधार पर राजकीय रेल थाना गया में कांड संख्या 263/26, दिनांक 21 अक्टूबर 2026 के तहत बीएनएस की धारा 317(5) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





