भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अमित शाह का जन्मदिन
डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने अमित शाह के संगठनात्मक नेतृत्व और राष्ट्रसेवा को बताया कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत
गयाजी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यालय, गयाजी में हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अमित शाह को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनका कुशल संगठनात्मक नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण देशभर के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में संगठन को मजबूत बनाने और राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व, दूरदर्शिता और कार्यशैली ने भारतीय जनता पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान की है। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन के प्रति निष्ठा और जनकल्याण के संकल्प का प्रतीक है। सभी कार्यकर्ताओं की कामना है कि उनके मार्गदर्शन में देश विकास और प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने कहा कि गयाजी की पावन धरती पर भगवान विष्णु एवं शक्तिपीठ मां मंगला गौरी से प्रार्थना है कि अमित शाह को उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु प्रदान करें, ताकि वे निरंतर राष्ट्रसेवा करते हुए भारत को विकास एवं समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें। इस अवसर पर ये रहे उपस्थित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता संतोष ठाकुर, श्याम किशोर मिश्रा, आकाश कुमार, राजू मिश्रा, दीपक मिश्रा, डॉ. मिहिर कुमार, संजीव कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मंटू कुमार, बबलू गुप्ता सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





