कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर पूर्णिया में कंट्रोल रूम, 14 जिलों की मतदान प्रक्रिया पर रखी जा रही नजर
पूर्णिया: कोशी स्नातक निर्वाचन को शांतिपूर्ण, स्वच्छ और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए पूर्णिया स्थित प्रमंडलीय कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से 14 जिलों में चल रही निर्वाचन प्रक्रिया की पल-पल की जानकारी ली जा रही है। प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश कुमार स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश कुमार ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग की ओर से उपलब्ध कराई गई कलम का ही प्रयोग करें।
निर्वाचन प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0