रांची में BJP की प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक, नितिन नवीन समेत कई दिग्गज नेता हुए शामिल
राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत झारखंड बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस दौरान नितिन नवीन का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत के साथ हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपई सोरेन, मधु कोड़ा, प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ समेत पार्टी के सांसद, विधायक एवं अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बीजेपी की इस बैठक को झारखंड में संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए रणनीति तैयार करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में प्रदेश के नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी की प्राथमिकताओं और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होने की उम्मीद है। अब सबकी नजर इस बैठक के बाद पार्टी की ओर से उठाए जाने वाले कदमों पर रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0