मुजफ्फरपुर में बंद कमरे से महिला का शव बरामद, लिव-इन पार्टनर फरार; कैंसर के इलाज का पुर्जा मिला
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चौरी स्थित एक किराये के मकान के बंद कमरे से महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान वैशाली जिले की रहने वाली ऊषा देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद से उसका लिव-इन पार्टनर अनिल राम फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, अनिल राम पिछले करीब दो वर्षों से रामबाग चौरी में किराये के मकान में रह रहा था। लगभग पांच महीने पहले वह ऊषा देवी को भी अपने साथ रखने लगा था। महिला शहर के एक मॉल में काम करती थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच शादी को लेकर भी बातचीत चल रही थी।
कमरे में बाहर से लगा था ताला
घटना की सूचना मिलने के बाद मिठनपुरा थानेदार अजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे की ग्रिल में बाहर से ताला लगा हुआ था। पुलिस ने ताला खुलवाया, जिसके बाद अंदर से महिला का शव बरामद किया गया। शव कंबल से ढका होने की बात भी सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
कमरे से मिला कैंसर के इलाज का पुर्जा
पुलिस को कमरे से कैंसर के इलाज से संबंधित एक पुर्जा मिला है। जानकारी के मुताबिक, महिला को गुरुवार को डॉक्टर के पास ले जाया गया था। ऐसे में पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला की मौत बीमारी के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। फिलहाल, मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
एएसपी टाउन वन सुरेश कुमार के अनुसार, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया गया है। मृतका के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस फरार लिव-इन पार्टनर अनिल राम की तलाश में जुटी है।
फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही महिला की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0