पोलियो मुक्त भारत का संकल्प लेकर सड़क पर उतरे एनसीसी कैडेट और स्कूली बच्चे
पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को रोटरी क्लब के विभिन्न क्लबों की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई।
गयाजी। पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को रोटरी क्लब के विभिन्न क्लबों की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। आजाद पार्क से गांधी मैदान तक निकाली गई इस रैली में 27 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेटों, स्कूली बच्चों, रोटरी क्लब के सदस्यों और सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली को मुख्य अतिथि रोटरी की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (डीजी) अनु नारंग एवं कुसुम ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक रहने, बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक दिलाने और इस अभियान में सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर असिस्टेंट गवर्नर विजय भालोटिया एवं अर्चना गोयनका, रोटरी क्लब गया युवा की अध्यक्ष स्मिता पोद्दार, सचिव सुरभि कुमारी, रोटेरियन अनुराग पोद्दार और दिव्या गोयनका सहित क्लब के 35 सदस्यों ने भाग लिया। वहीं, रोटरी क्लब गया सिटी की अध्यक्ष महजबीन निशार अंजूम, रोटेरियन शिव अरुण डालमिया, ऋतु डालमिया,डॉ. रतन कुमार एवं राजकुमार दूबे तथा रोटरी क्लब बोधगया की ओर से नवल किशोर, मिथिलेश कुमार, रवि कुमार, मुकेश कुमार गुप्ता और पियूष मोरे सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। रोटरी क्लब ऑफ गया की ओर से आदित्य मित्तल, अंकित कुमार, विकास सिजवार, दीपक चड्ढा और मनोरंजन अग्रवाल ने भी रैली में भाग लेकर पोलियो उन्मूलन के अभियान को समर्थन दिया। रैली में शामिल एनसीसी कैडेटों, स्कूली बच्चों और रोटरी सदस्यों ने लोगों को जागरूक करते हुए बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। इस आयोजन के माध्यम से पोलियो उन्मूलन के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश देने का प्रयास किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





