गयाजी में लहंगा हब का ग्रैंड फैशन एग्जिबिशन शुरू, आकर्षक रेंज ने खींचा ग्राहकों का ध्यान, देवभूति इंटरप्राइजेज में सजे फैशन के विभिन्न परिधान, शुभ्रा गुप्ता ने दी जानकारी
शहर के स्वराजपुरी रोड स्थित फायर ब्रिगेड के सामने देवभूति इंटरप्राइजेज में लहंगा हब की ओर से ग्रैंड फैशन एग्जिबिशन का आयोजन किया गया।
गयाजी। शहर के स्वराजपुरी रोड स्थित फायर ब्रिगेड के सामने देवभूति इंटरप्राइजेज में लहंगा हब की ओर से ग्रैंड फैशन एग्जिबिशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। एग्जिबिशन में फैशन के विभिन्न परिधानों और सामग्रियों की आकर्षक रेंज उपलब्ध कराई गई है। इस मौके पर लहंगा हब की प्रोपराइटर शुभ्रा गुप्ता ने बताया कि एग्जिबिशन में ग्राहकों के लिए फैशन से जुड़े विभिन्न प्रकार के परिधान उपलब्ध हैं। यहां लोग अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं। वहीं, एकता ने बताया कि एग्जिबिशन में बहुत ही अच्छी रेंज देखने को मिल रही है। यहां फैशन के कई आकर्षक विकल्प उपलब्ध हैं। रिया कुमारी ने बताया कि उन्होंने एग्जिबिशन से लहंगा और अन्य सामग्रियों की खरीदारी की है। यहां उपलब्ध उत्पादों की क्वालिटी काफी अच्छी है। उन्होंने एग्जिबिशन में उपलब्ध रेंज और गुणवत्ता की सराहना की। यह ग्रैंड फैशन एग्जिबिशन 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें फैशन और खरीदारी के शौकीनों को विभिन्न प्रकार के परिधान देखने और खरीदने का अवसर मिल रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





