JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह का तीखा बयान, बोले- ‘औकात पता चल जाएगा’
पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से निकाले जाने के बाद मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के बयान ने बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। पार्टी से निष्कासन के बाद अनंत सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “औकात पता चल जाएगा।” उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, अनंत सिंह के आवास पर देर रात आतिशबाजी भी की गई। इस घटनाक्रम ने बिहार की सियासत में नए सवाल खड़े कर दिए हैं। JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह का अगला राजनीतिक कदम क्या होगा, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।
अनंत सिंह अपने बेबाक अंदाज और राजनीतिक बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब JDU से अलग होने के बाद उनके बयान और आवास पर हुई आतिशबाजी को लेकर राजनीतिक चर्चाओं का दौर जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0