एशियन गेम्स में भारत का जलवा, सुरुचि- कमलजीत ने दिलाया शूटिंग में गोल्ड

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शूटिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारतीय जोड़ी सुरुचि सिंह और कमलजीत ने फाइनल में 484.6 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया और एशियन गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया।

Sep 25, 2026 - 10:31
एशियन गेम्स में भारत का जलवा, सुरुचि- कमलजीत ने दिलाया शूटिंग में गोल्ड

नई दिल्ली:- एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शूटिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारतीय जोड़ी सुरुचि सिंह और कमलजीत ने फाइनल में 484.6 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया और एशियन गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया।

कौन हैं सुरुचि सिंह?

हरियाणा के झज्जर की रहने वाली सुरुचि सिंह ने महज 13 साल की उम्र में शूटिंग शुरू की थी। उन्होंने 2025 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई और ब्यूनस आयर्स, लीमा और म्यूनिख में लगातार ISSF वर्ल्ड कप गोल्ड जीते। 2025 के ISSF वर्ल्ड कप फाइनल में उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड के साथ जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था।

कौन हैं कमलजीत?

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के सुलखा गांव के रहने वाले कमलजीत ने 2019 में शूटिंग को करियर बनाया। इससे पहले वह एथलेटिक्स में थे, लेकिन चोट के कारण उन्हें अपना खेल बदलना पड़ा। शुरुआती दौर में आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने शूटिंग जारी रखी और 2023 में ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में 50 मीटर पिस्टल में गोल्ड जीता।

फाइनल में भी दिखाया दम

सुरुचि और कमलजीत ने फाइनल में 484.6 अंक हासिल किए और दक्षिण कोरिया को 478 अंकों के साथ पीछे छोड़ते हुए गोल्ड जीता। ईरान ने 415.8 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। भारतीय जोड़ी का स्कोर एशियन रिकॉर्ड भी बना।

यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल और शूटिंग में पहला स्वर्ण पदक है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0