2 अक्टूबर को देशभर में ‘नो UPI डे’, QR कोड पर काला कपड़ा लगाएंगे व्यापारी

नई दिल्ली। UPI से जुड़े प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के विरोध में देशभर के कई व्यापारी संगठन 2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’ मनाने की तैयारी में हैं। इस दौरान व्यापारी UPI पेमेंट स्वीकार नहीं करने और दुकानों पर लगे QR कोड, स्कैनर व साउंड बॉक्स को काले कपड़े से ढककर विरोध दर्ज कराने की योजना बना रहे हैं।

Sep 25, 2026 - 09:36
2 अक्टूबर को देशभर में ‘नो UPI डे’, QR कोड पर काला कपड़ा लगाएंगे व्यापारी

नई दिल्ली:- UPI से जुड़े प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के विरोध में देशभर के कई व्यापारी संगठन 2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’ मनाने की तैयारी में हैं। इस दौरान व्यापारी UPI पेमेंट स्वीकार नहीं करने और दुकानों पर लगे QR कोड, स्कैनर व साउंड बॉक्स को काले कपड़े से ढककर विरोध दर्ज कराने की योजना बना रहे हैं।

व्यापारी संगठनों का विरोध ₹2,000 से अधिक के कुछ मर्चेंट UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4% MDR लागू किए जाने को लेकर है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाली है। ₹2,000 तक के मर्चेंट UPI भुगतान पर MDR नहीं लगेगा और आम लोगों के UPI से व्यक्ति-से-व्यक्ति भुगतान पर भी कोई शुल्क नहीं होगा।

व्यापारी संगठनों का कहना है कि अतिरिक्त शुल्क से कारोबार की लागत बढ़ सकती है। इसी के विरोध में 2 अक्टूबर को QR कोड और डिजिटल पेमेंट डिवाइस को काले कपड़े से ढकने का फैसला लिया गया है। कई व्यापारिक संगठनों ने इस अभियान में शामिल होने की घोषणा की है।

वहीं सरकार के अनुसार, नए ढांचे के तहत ग्राहकों से UPI भुगतान करने पर अलग से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। छोटे व्यापारियों के लिए भी शून्य-MDR की व्यवस्था जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0