सौदान सिंह को चार राज्यों की जिम्मेदारी, पवन साय बने झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री

रांची:- भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए झारखंड में कई अहम जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह को झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल का क्षेत्रीय संगठन प्रभारी बनाया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन महामंत्री रहे पवन कुमार साय को झारखंड भाजपा का नया प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है।

Sep 25, 2026 - 09:27

झारखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री रहे कर्मवीर सिंह को अब छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों राज्यों के संगठन महामंत्रियों की जिम्मेदारियों में यह बदलाव भाजपा के व्यापक संगठनात्मक फेरबदल का हिस्सा है।

सौदान सिंह का झारखंड भाजपा से पुराना संगठनात्मक जुड़ाव रहा है। वहीं पवन कुमार साय लंबे समय से भाजपा के संगठनात्मक कार्यों से जुड़े रहे हैं और 2016 से छत्तीसगढ़ भाजपा में प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

नियुक्तियों के बाद झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के कई नेताओं ने सौदान सिंह, पवन साय और कर्मवीर सिंह को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने उनके संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को लाभ मिलने की बात कही।

भाजपा नेताओं के मुताबिक, संगठन में समय-समय पर जिम्मेदारियों में बदलाव पार्टी की कार्यपद्धति का हिस्सा है। नई जिम्मेदारियों के साथ झारखंड और छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0