जमशेदपुर सड़क हादसे में मृतकों की पहचान, मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत
जमशेदपुर। मरीन ड्राइव पर हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चारों मृतकों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह भी शामिल हैं।
जमशेदपुर:- मरीन ड्राइव पर हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चारों मृतकों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह भी शामिल हैं।
अन्य मृतकों की पहचान सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि मरीन ड्राइव पर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार चारों लोगों की मौत हो गई।
हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे को लेकर प्रशासन की ओर से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



