पत्नी प्रेमी संग हुई फरार तो टूट गया पति, जहर खाने के बाद सदर अस्पताल में मौत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दियारा गांव से एक दुखद घटना सामने आई है। पत्नी के कथित तौर पर प्रेमी के साथ फरार होने और दूसरी शादी कर लेने से आहत एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पप्पू साह के रूप में हुई है। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Nov 6, 2026 - 12:20
पत्नी प्रेमी संग हुई फरार तो टूट गया पति, जहर खाने के बाद सदर अस्पताल में मौत

जीत तन्मय: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दियारा गांव से एक दुखद घटना सामने आई है। पत्नी के कथित तौर पर प्रेमी के साथ फरार होने और दूसरी शादी कर लेने से आहत एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पप्पू साह के रूप में हुई है। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

दिल्ली में मजदूरी के दौरान पत्नी हुई फरार

मिली जानकारी के अनुसार, पप्पू साह अपनी पत्नी रंजू देवी के साथ दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि करीब ढाई महीने पहले उसकी पत्नी कथित तौर पर बिहार के ही एक युवक के साथ फरार हो गई थी। पत्नी के अचानक इस तरह चले जाने के बाद पप्पू अकेले ही अपने गांव दियारा लौट आया था।

तीन बच्चों की हो चुकी है शादी

परिजनों के मुताबिक, पप्पू साह और रंजू देवी के तीन बच्चे हैं और तीनों की शादी हो चुकी है। पत्नी के प्रेमी के साथ चले जाने और दूसरी जगह शादी कर लेने की जानकारी से पप्पू मानसिक रूप से काफी परेशान था। बताया जा रहा है कि इसी पारिवारिक तनाव के बीच उसने जहर खा लिया।

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

जहर खाने के बाद पप्पू की हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Tags: Bihar News, Crime News, Pappu Sah, Suicide Case, Muzaffarpur News

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0