CEC ज्ञानेश कुमार पर कांग्रेस के सवालों का अर्जुन मुंडा ने दिया जवाब, इरफान अंसारी पर भी साधा निशाना
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर देश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस और INDIA गठबंधन के नेता लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यशैली और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। दिल्ली में INDIA ब्लॉक की ओर से आयोजित महारैली में भी झारखंड के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। वहीं, झारखंड में भी इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है।

इसी क्रम में झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। अब उनके बयान पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रतिक्रिया दी है।
अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश में संवैधानिक व्यवस्था के तहत सभी संस्थाएं अपना काम कर रही हैं। जब संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप काम हो रहा है, तो कांग्रेस की ओर से इस तरह के सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए ऐसे बयान दे रही है और इस तरह की बयानबाजी से अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली को लेकर राजनीति करने के बजाय व्यवस्था पर भरोसा किया जाना चाहिए। अर्जुन मुंडा के इस बयान के बाद झारखंड में बीजेपी और कांग्रेस के बीच चुनाव आयोग को लेकर राजनीतिक बहस और तेज होने के संकेत हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0