रांची में युवक की बेरहमी से हत्या, पत्थर और धारदार हथियार से हमले की आशंका; संत जेवियर स्कूल के पीछे मिला शव

रांची: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक का शव डैम साइड स्थित संत जेवियर स्कूल के पीछे बरामद किया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक की पत्थर और किसी धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने की आशंका है। मृतक के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Nov 6, 2026 - 12:09
Nov 6, 2026 - 12:13

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला धुर्वा थाना क्षेत्र के डैम साइड का है। संत जेवियर स्कूल के पीछे स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।

शव की स्थिति और शरीर पर मिले चोट के निशानों को देखते हुए पुलिस हत्या के सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की हत्या कहां की गई और इस वारदात में कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले की जांच के बाद ही पूरी घटना का खुलासा हो सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0