पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में तीन अपराधी ढेर, मनेर थानाध्यक्ष को भी लगी गोली
पटना। बिहार की राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान तीन अपराधियों के मारे जाने की सूचना है, जबकि मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार गोली लगने से घायल हो गए। उनके हाथ में गोली लगी है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ शेरपुर गंगा घाट के पास हुई। पुलिस टीम पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस का सामना अपराधियों से हो गया। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में तीन अपराधियों के मारे जाने की खबर है।
पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा है मामला
गौरतलब है कि 19 अक्टूबर की रात मनेर के ब्यापुर में अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू और प्रखंड प्रमुख के पति पिंटू कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस हमले में पैक्स अध्यक्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि पिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वारदात के दौरान करीब एक दर्जन राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई थी।
प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और पंचायत चुनाव से जुड़ा विवाद होने की आशंका जताई गई थी।
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस के वरीय अधिकारी
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल थानाध्यक्ष को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मुठभेड़ और मारे गए अपराधियों की पहचान को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0