गिरिडीह में दिनदहाड़े यूको बैंक में 4 करोड़ की लूट, हथियारों के बल पर ग्राहकों और कर्मचारियों को बनाया बंधक

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। धनवार बाजार स्थित चमड़ा गोदाम के पास यूको बैंक में गुरुवार को हथियारों से लैस पांच अपराधियों ने धावा बोल दिया। अपराधियों ने बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को बंदूक के बल पर बंधक बना लिया और लॉकर में रखे करोड़ों रुपये के सोने के जेवरात समेत नकदी लूटकर फरार हो गए।

Nov 6, 2026 - 10:12
Nov 6, 2026 - 10:14

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांचों अपराधी हथियार लेकर बैंक के अंदर दाखिल हुए और वहां मौजूद लोगों को डराकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उन्होंने बैंक के लॉकर को निशाना बनाया। अपराधी करीब 3 से 4 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के जेवरात और 10 से 12 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

20 मिनट तक बैंक में मचाया उत्पात

बैंक प्रबंधक के अनुसार, अपराधियों ने करीब 20 मिनट तक बैंक के अंदर उत्पात मचाया। इस दौरान बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर रखा गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी

दिनदहाड़े बैंक में हुई इस लूट की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अपराधियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

बैंक में इतनी बड़ी लूट की घटना ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की जांच के बाद ही लूटी गई संपत्ति की वास्तविक कीमत और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0