25 साल तक पुलिस को चकमा देता रहा डकैत, साधु का भेष बनाकर नेपाल में छिपा था; शिकारपुर पुलिस ने दबोचा

पश्चिम चंपारण/नरकटियागंज: नरकटियागंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां शिकारपुर पुलिस ने वर्ष 2006 के डकैती कांड में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सुरेंद्र ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने अपना हुलिया बदल लिया था। दाढ़ी-बाल बढ़ाकर साधु का भेष धारण कर वह नेपाल के अलग-अलग इलाकों में छिपकर रह रहा था।

Sep 24, 2026 - 17:50
25 साल तक पुलिस को चकमा देता रहा डकैत, साधु का भेष बनाकर नेपाल में छिपा था; शिकारपुर पुलिस ने दबोचा

पश्चिम चंपारण/नरकटियागंज:- नरकटियागंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां शिकारपुर पुलिस ने वर्ष 2006 के डकैती कांड में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सुरेंद्र ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने अपना हुलिया बदल लिया था। दाढ़ी-बाल बढ़ाकर साधु का भेष धारण कर वह नेपाल के अलग-अलग इलाकों में छिपकर रह रहा था।

गुप्त सूचना मिलने के बाद शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने एसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चमुआ चौक पर घेराबंदी की और लंबे समय से फरार चल रहे सुरेंद्र ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी लंगड़ा-दिउलिया गांव का रहने वाला बताया गया है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ बलथर थाना में वर्ष 2006 में डकैती का मामला दर्ज किया गया था। मामले में कोर्ट की ओर से उसके खिलाफ स्थायी वारंट भी जारी था।

डकैती के बाद नेपाल भाग गया था आरोपी

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि डकैती की घटना के बाद वह नेपाल भाग गया था। पुलिस से अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने साधु का भेष धारण कर लिया और नेपाल के अलग-अलग स्थानों पर ठिकाना बनाकर रहने लगा।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने वर्ष 2001 से डकैतों के साथ रहने और कई आपराधिक घटनाओं में शामिल होने की बात भी बताई है। हालांकि, इन दावों की पुलिस की ओर से आगे जांच की जा रही है।

करीब दो दशक से फरार आरोपी को आखिरकार शिकारपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0