पतरातू से चांडिल तक डैमों में बढ़ा पानी, कई फाटक खुले; निचले इलाकों में अलर्ट

रांची। झारखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच कई डैम और जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पतरातू, तेनुघाट और चांडिल डैम से पानी की निकासी के लिए कई फाटक खोले गए हैं। चांडिल डैम के 13 में से 9 रेडियल गेट एक-एक मीटर तक खोले गए हैं, जबकि तेनुघाट डैम के छह गेटों से करीब 9,710 क्यूसेक पानी दामोदर नदी में छोड़ा जा रहा है।

Sep 25, 2026 - 10:39
पतरातू से चांडिल तक डैमों में बढ़ा पानी, कई फाटक खुले; निचले इलाकों में अलर्ट

रांची:- झारखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच कई डैम और जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पतरातू, तेनुघाट और चांडिल डैम से पानी की निकासी के लिए कई फाटक खोले गए हैं। चांडिल डैम के 13 में से 9 रेडियल गेट एक-एक मीटर तक खोले गए हैं, जबकि तेनुघाट डैम के छह गेटों से करीब 9,710 क्यूसेक पानी दामोदर नदी में छोड़ा जा रहा है।

लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। जमशेदपुर में स्वर्णरेखा और खरकई नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चांडिल डैम का जलस्तर 181 मीटर तक पहुंचने के बाद पानी की निकासी शुरू की गई। फिलहाल किसी डूब क्षेत्र के गांव में पानी घुसने की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

वहीं रामगढ़ जिला प्रशासन ने पतरातू डैम और अन्य जलाशयों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों और पर्यटकों से डैम, नदी, तालाब और अन्य जलस्रोतों के आसपास जाने से बचने की अपील की है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

तेनुघाट डैम से पानी छोड़े जाने के बाद दामोदर नदी के किनारे रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। लगातार बारिश को देखते हुए आने वाले समय में जलस्तर और बढ़ने की संभावना के मद्देनजर प्रशासन और जलाशय प्रबंधन स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0