धनतेरस-दीपावली से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा, मंईयां सम्मान योजना की अक्टूबर किस्त जारी
रांची: धनतेरस और दीपावली के त्योहार से पहले झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में अक्टूबर महीने की सम्मान राशि भेज दी गई है। इससे त्योहार के मौके पर महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है।

जानकारी के मुताबिक, रांची जिले की कुल 3 लाख 94 हजार 7 लाभुक महिलाओं के खातों में योजना की अक्टूबर महीने की राशि ट्रांसफर की गई है। सरकार की इस पहल से त्योहार के दौरान महिलाओं को आर्थिक मदद मिलेगी और वे अपनी जरूरतों के साथ दीपावली की तैयारियां भी कर सकेंगी।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की प्रमुख योजनाओं में शामिल है। इसके जरिए पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें और अपनी जरूरतों को पूरा करने में आत्मनिर्भर हो सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0