JPSC घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, पूर्व आयोग सदस्य के PA के खातों में मिले 1.05 करोड़ रुपये
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी की जांच के दौरान करोड़ों रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि आयोग की पूर्व सदस्य के निजी सहायक (PA) ब्रजकुमार राम के तीन बैंक खातों में करीब 1.05 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है।

सीआईडी के मुताबिक, 1 जनवरी 2024 से 2 अक्टूबर 2026 के बीच ब्रजकुमार राम के तीनों बैंक खातों में कुल 1771 बार पैसों का लेन-देन किया गया। इस दौरान खातों से करीब 1.05 करोड़ रुपये की रकम का ट्रांजेक्शन हुआ। जांच एजेंसी अब इन सभी लेन-देन की कड़ियों को खंगाल रही है।
जांच में सबसे अहम बात यह सामने आई है कि सह-आरोपी अरुण कुमार ने परीक्षा का परिणाम जारी होने से ठीक पहले ब्रजकुमार राम के खातों में 19.82 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। सीआईडी इस रकम के स्रोत, ट्रांसफर की वजह और परीक्षा गड़बड़ी से इसके संभावित संबंधों की जांच कर रही है।
इस खुलासे के बाद JPSC परीक्षा घोटाले में वित्तीय लेन-देन की भूमिका को लेकर जांच तेज हो गई है। फिलहाल सीआईडी पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0