जहानाबाद में मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग का बड़ा छापा, 29 लाख की खराब मिठाइयां नष्ट; चार दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड
जहानाबाद: दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए बिहार के जहानाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई दुकानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले की चार मिठाई दुकानों में विशेष छापेमारी और जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान भारी मात्रा में दूषित और अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार खाद्य पदार्थ बरामद किए गए।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त, बिहार के आदेश और जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। अभिहित पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रिंस स्वीट्स, उत्तरी दौलतपुर, पूजा स्वीट्स और शुभम स्वीट्स, सहबाजपुर तथा जय भवानी मिष्ठान भंडार, कनौदी में जांच की गई।
जांच के दौरान चारों प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों के निर्माण से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद विभाग ने चारों दुकानों के लाइसेंस अगले आदेश तक निलंबित कर दिए।
कार्रवाई के दौरान कुल 1,868 किलोग्राम खाद्य पदार्थ जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 2,29,990 रुपये बताई गई है। इसमें 168 किलोग्राम डोडा/मिल्क केक, 850 किलोग्राम अरारोट और 850 किलोग्राम मावा सफेद बर्फी शामिल हैं। जब्त सामग्री की बिक्री और उसके उपयोग पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।
वहीं, जांच अभियान के दौरान कुल 16,160 किलोग्राम संदूषित खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया गया। इनकी अनुमानित कीमत 29 लाख 460 रुपये बताई गई है। नष्ट किए गए खाद्य पदार्थों में डोडा बर्फी, खोवा, क्रीम, रसगुल्ला समेत अन्य मिठाइयां शामिल थीं।
इसके अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छेना/पनीर, मिल्क केक, मावा और रसगुल्ला के कुल आठ नमूने भी संग्रहित किए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सख्त निगरानी का संकेत दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0