7 नवंबर को मुंगेर आ सकते हैं CM सम्राट चौधरी, कल्याणपुर दुर्गा मंदिर में दीपोत्सव की तैयारियां तेज
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 7 नवंबर को संभावित मुंगेर दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। मुख्यमंत्री बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। उनके संभावित आगमन को देखते हुए जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर DM ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 7 नवंबर को संभावित मुंगेर दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। मुख्यमंत्री बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। उनके संभावित आगमन को देखते हुए जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर अधिकारियों की टीम के साथ कल्याणपुर पहुंचे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, डीडीसी अजीत कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, बुनियादी सुविधाओं, पहुंच पथ, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय पर पूरी कर ली जाएं।
डीएम ने आम लोगों की सुविधा, आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि कल्याणपुर दुर्गा मंदिर समिति की ओर से भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आगमन संभावित है। इसी को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







