झारखंड में आंधी-पानी का दौर जारी, रांची में सुबह से झमाझम बारिश

रांची। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के क्षेत्र का असर झारखंड में साफ दिखाई दे रहा है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी है। राजधानी रांची में शुक्रवार सुबह से ही तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई।

Sep 25, 2026 - 10:46
झारखंड में आंधी-पानी का दौर जारी, रांची में सुबह से झमाझम बारिश

रांची- बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के क्षेत्र का असर झारखंड में साफ दिखाई दे रहा है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी है। राजधानी रांची में शुक्रवार सुबह से ही तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, 25 सितंबर को झारखंड में कई जगह भारी बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है। गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग और लातेहार के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे में धनबाद के बाघमारा में सबसे अधिक 128.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। रांची में भी अच्छी बारिश हुई है। लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी बनी है।

मौसम विभाग ने शनिवार को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश और मेघ गर्जन की संभावना जताई है। लोगों को तेज बारिश और वज्रपात के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0