तृषा सिंह के निधन पर राहुल गांधी ने जताया दुख, दीपिका पांडेय सिंह के परिवार के प्रति जताई संवेदना

जमशेदपुर। झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह की सड़क हादसे में मौत पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गहरा दुख जताया है।

Sep 25, 2026 - 09:50
तृषा सिंह के निधन पर राहुल गांधी ने जताया दुख, दीपिका पांडेय सिंह के परिवार के प्रति जताई संवेदना

जमशेदपुर:- झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह की सड़क हादसे में मौत पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गहरा दुख जताया है।

राहुल गांधी ने कहा कि जमशेदपुर में हुए दुखद सड़क हादसे में तृषा के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने बताया कि उन्होंने दीपिका पांडेय सिंह से बात कर उन्हें व्यक्तिगत रूप से सांत्वना दी।

उन्होंने कहा कि इस अपूरणीय क्षति की घड़ी में उनकी संवेदनाएं दीपिका पांडेय सिंह और पूरे परिवार के साथ हैं।

बता दें कि जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव पर हुए सड़क हादसे में तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौत हुई थी। घटना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल समेत कई नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0