जमुई छेड़खानी मामले में मुख्य आरोपी हरेराम यादव की कोर्ट में पेशी, वकील ने जड़ा थप्पड़

जमुई। छात्रा के साथ मड़वा पहाड़ पर कथित छेड़खानी और बदसलूकी के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी हरेराम यादव को आज जमुई व्यवहार न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी की पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में काफी गहमागहमी और आक्रोश का माहौल देखने को मिला।

Sep 24, 2026 - 12:49
जमुई छेड़खानी मामले में मुख्य आरोपी हरेराम यादव की कोर्ट में पेशी, वकील ने जड़ा थप्पड़

जमुई:- छात्रा के साथ मड़वा पहाड़ पर कथित छेड़खानी और बदसलूकी के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी हरेराम यादव को आज जमुई व्यवहार न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी की पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में काफी गहमागहमी और आक्रोश का माहौल देखने को मिला।

बताया जा रहा है कि आरोपी को कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान वहां मौजूद एक वकील ने कथित तौर पर हरेराम यादव को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद कोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

मड़वा पहाड़ की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी हरेराम यादव को गिरफ्तार किया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

आरोपी की कोर्ट में पेशी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई थी। मामले में पुलिस की जांच और न्यायिक प्रक्रिया आगे जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0