डेटिंग ऐप पर दोस्ती, ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा; डॉक्टर से 4.32 करोड़ की साइबर ठगी, पटना से 2 गिरफ्तार
पटना। डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर हरियाणा के हिसार निवासी एक निजी डॉक्टर से 4.32 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जांच में आरोपितों का कनेक्शन पटना से जुड़ने के बाद हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित एक अपार्टमेंट में छापेमारी की।
पटना:-डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर हरियाणा के हिसार निवासी एक निजी डॉक्टर से 4.32 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जांच में आरोपितों का कनेक्शन पटना से जुड़ने के बाद हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित एक अपार्टमेंट में छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दीपक कुमार और हर्ष नाम के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। दोनों को हरियाणा पुलिस अपने साथ ले गई है। पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष रितुराज ने हरियाणा पुलिस की कार्रवाई और दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
डेटिंग ऐप से शुरू हुई बातचीत
जांच के अनुसार, डॉक्टर की डेटिंग ऐप पर एक युवती से बातचीत शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और बातचीत इंस्टाग्राम के बाद वाट्सऐप पर होने लगी। आरोप है कि युवती ने डॉक्टर को बताया कि वह अपने एक करीबी के साथ शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाती है।
भरोसा जीतने के लिए डॉक्टर को ट्रेडिंग से होने वाले कथित मुनाफे के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद उन्हें एक वेबसाइट के जरिए ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए कहा गया।
तीन महीने में 4.32 करोड़ का निवेश
आरोप है कि करीब तीन महीने तक अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए डॉक्टर से कुल 4.32 करोड़ रुपये निवेश करा लिए गए। वेबसाइट पर निवेश की रकम और कथित मुनाफा लगातार बढ़ता हुआ दिखाया जाता रहा, जिससे डॉक्टर को अपने निवेश पर भरोसा बना रहा।
बाद में जब डॉक्टर ने वेबसाइट पर दिखाई जा रही रकम को निकालने की कोशिश की तो पैसे नहीं निकल सके। इसके बाद उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने हिसार साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
तकनीकी जांच में पटना कनेक्शन
शिकायत के बाद हरियाणा पुलिस ने मामले की तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपितों की लोकेशन पटना में मिलने के बाद पुलिस टीम यहां पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित अपार्टमेंट में छापेमारी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अब मामले में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, डिजिटल लेनदेन और अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



