BPSC का बड़ा एक्शन: AEDO परीक्षा में कदाचार पर 32 अभ्यर्थियों पर कार्रवाई, 3 साल का प्रतिबंध

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) लिखित परीक्षा में कदाचार के मामले में 32 अभ्यर्थियों के खिलाफ कार्रवाई की है। आयोग ने इन सभी अभ्यर्थियों को तीन वर्ष तक BPSC की परीक्षाओं में शामिल होने से प्रतिबंधित कर दिया है।

Sep 24, 2026 - 12:10
BPSC का बड़ा एक्शन: AEDO परीक्षा में कदाचार पर 32 अभ्यर्थियों पर कार्रवाई, 3 साल का प्रतिबंध

पटना:- बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) लिखित परीक्षा में कदाचार के मामले में 32 अभ्यर्थियों के खिलाफ कार्रवाई की है। आयोग ने इन सभी अभ्यर्थियों को तीन वर्ष तक BPSC की परीक्षाओं में शामिल होने से प्रतिबंधित कर दिया है।

आयोग के मुताबिक, परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप सामने आने के बाद संबंधित अभ्यर्थियों से स्पष्टीकरण मांगा गया था। अभ्यर्थियों के जवाब और मामले की जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आयोग ने कार्रवाई का निर्णय लिया।

BPSC ने बताया कि 32 अभ्यर्थियों पर लगाया गया यह प्रतिबंध 1 मई 2026 से प्रभावी माना जाएगा। प्रतिबंध की अवधि के दौरान संबंधित अभ्यर्थी आयोग की निर्धारित परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सकेंगे।

आयोग की ओर से कार्रवाई से संबंधित जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी की गई है। इसमें प्रतिबंधित अभ्यर्थियों के नाम के साथ उनके पिता का नाम, पता और जन्मतिथि जैसी जानकारियां दर्ज हैं।

AEDO परीक्षा को लेकर इससे पहले भी कदाचार और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े मामले सामने आए हैं। 32 अभ्यर्थियों पर की गई कार्रवाई के बाद BPSC ने परीक्षा में अनुशासन और निर्धारित नियमों के पालन को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0