नालंदा में आर्केस्ट्रा में काम करने वाली महिला की पीट-पीटकर हत्या, पति गिरफ्तार

नालंदा: लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मोहल्ले में आपसी विवाद के बाद 26 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रेखा कुमारी, निवासी बड़ी पहाड़ी और सौरभ कुमार की पत्नी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

Sep 18, 2026 - 15:18
Sep 18, 2026 - 16:10
नालंदा में आर्केस्ट्रा में काम करने वाली महिला की पीट-पीटकर हत्या, पति गिरफ्तार

नालंदा: लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मोहल्ले में आपसी विवाद के बाद 26 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रेखा कुमारी, निवासी बड़ी पहाड़ी और सौरभ कुमार की पत्नी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि रेखा कुमारी आर्केस्ट्रा में काम करती थी। इसी दौरान आर्केस्ट्रा देखने आने वाले सौरभ कुमार से उसकी जान-पहचान हुई। बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध हुआ और करीब एक साल पहले दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों पंजाब में रह रहे थे और दो दिन पहले ही अपने घर बड़ी पहाड़ी लौटे थे।

परिजनों के अनुसार, कथित अवैध संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद के दौरान दोनों के बीच मारपीट हुई। आरोप है कि गुस्से में सौरभ कुमार ने रेखा के सिर पर हथौड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही लहेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0