पटना में सो रही मां को जलाकर हत्या का आरोप, बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटना। बिहार की राजधानी पटना के खाजेकला थाना क्षेत्र के दीवान मोहल्ले में शनिवार देर रात करीब 2:25 बजे 60 वर्षीय महिला की जलाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रेखा देवी, पति ननकी साहनी के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने मृतका के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

Sep 20, 2026 - 21:45
पटना में सो रही मां को जलाकर हत्या का आरोप, बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटना:- बिहार की राजधानी पटना के खाजेकला थाना क्षेत्र के दीवान मोहल्ले में शनिवार देर रात करीब 2:25 बजे 60 वर्षीय महिला की जलाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रेखा देवी, पति ननकी साहनी के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने मृतका के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि रेखा देवी दीवान मोहल्ले में मकान मालिक बसंत लाल के घर में रहती थीं। देर रात आग लगने की सूचना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर खाजेकला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पटना सिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक राज किशोर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रेखा देवी की उनके बेटे द्वारा जलाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस घटना के पीछे के कारणों और आग लगने की परिस्थितियों समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के बाद मौत की परिस्थितियां और अधिक स्पष्ट हो सकेंगी। फिलहाल आरोपी बेटे से पूछताछ की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0