जहानाबाद में बिजली विभाग के कर्मचारी को तीन गोलियां मारीं, PMCH रेफर; दोस्त के घर से लौटते वक्त अपराधियों ने रोका
जहानाबाद के हुलासगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास देर रात अपराधियों ने बिजली विभाग के कर्मचारी सन्नी कुमार को गोली मार दी। दोस्त के घर से लौटते समय तीन-चार अपराधियों ने उनकी गाड़ी रुकवाकर मारपीट की और विरोध करने पर फायरिंग कर दी। गोली सीने और बांह में लगी। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, सन्नी कुमार अपने दोस्त के घर से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रघुनाथपुर गांव के पास तीन-चार की संख्या में अपराधियों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। आरोप है कि अपराधियों ने पहले उनके साथ मारपीट की। सन्नी ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी।
सन्नी कुमार के अनुसार, गोली लगने के बाद उन्होंने वहां से भागने की कोशिश की, इसी दौरान दूसरी गोली उनकी बांह में जा लगी। घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल जहानाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया।
सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सन्नी कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के PMCH रेफर कर दिया गया।
जख्मी युवक का इलाज कर रहे डॉक्टर रणधीर कुमार ने बताया कि फिलहाल सन्नी कुमार की स्थिति स्थिर है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें PMCH भेजा गया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद हुलासगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अपराधियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

