पटना में मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, बेटे के सामने पिता की चाकू गोदकर हत्या; दो आरोपी हिरासत में

पटना: बिहार की राजधानी पटना के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान बेटे के सामने उसके पिता दीपू कुमार की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। वहीं, मृतक के बड़े बेटे साहिल पर भी चाकू और कैंची से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Sep 18, 2026 - 10:19
पटना में मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, बेटे के सामने पिता की चाकू गोदकर हत्या; दो आरोपी हिरासत में

पटना:- बिहार की राजधानी पटना के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान बेटे के सामने उसके पिता दीपू कुमार की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। वहीं, मृतक के बड़े बेटे साहिल पर भी चाकू और कैंची से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत दीपू कुमार के छोटे बेटे के साथ मारपीट से हुई थी। इसका विरोध करने के लिए परिवार के लोग पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि इसी दौरान राजू महतो और उसके परिवार के सदस्यों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में दीपू कुमार की मौत हो गई, जबकि उनका बड़ा बेटा साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजू महतो और उसके बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों के साथ-साथ वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहार किसान आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण मेहता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद उन्होंने घायल साहिल से भी मुलाकात की और उसके इलाज की स्थिति के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली।

रूपनारायण मेहता ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर साहिल की स्थिति देखी। उन्होंने उसके सिटी स्कैन की प्रक्रिया में भी सहयोग किया और परिजनों को इलाज के दौरान हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

पटना सिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक राज किशोर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद में चाकू लगने से दीपू कुमार की मौत हुई है। मामले में राजू महतो और उसके बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस पूछताछ और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0