धनबाद पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, IIT-ISM के दो कार्यक्रमों में हुए शामिल; पर्यावरण और भूगर्भीय जल संकट पर दिया संदेश
धनबाद। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को हवाई मार्ग से धनबाद पहुंचे। बरवाअड्डा हवाईअड्डे पर एसएसपी, डीडीसी समेत IIT-ISM के निदेशक प्रो. धीरज कुमार और रजिस्ट्रार प्रबोध पांडेय ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल के आगमन को लेकर बरवाअड्डा हवाईअड्डे से IIT-ISM तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
धनबाद:- झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को हवाई मार्ग से धनबाद पहुंचे। बरवाअड्डा हवाईअड्डे पर एसएसपी, डीडीसी समेत IIT-ISM के निदेशक प्रो. धीरज कुमार और रजिस्ट्रार प्रबोध पांडेय ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल के आगमन को लेकर बरवाअड्डा हवाईअड्डे से IIT-ISM तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार IIT-ISM पहुंचे, जहां उन्होंने दो अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सबसे पहले गोल्डन जुबली लेक्चर थियेटर में आरोग्य भारती की राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि स्वास्थ्य और पर्यावरण का संबंध बेहद गहरा है। स्वच्छ हवा, निर्मल जल, पौष्टिक आहार और संतुलित जीवनशैली स्वस्थ जीवन के मूल आधार हैं। पर्यावरण प्रदूषित होने पर इसका सीधा असर मानव स्वास्थ्य पर पड़ता है।
उन्होंने जलवायु परिवर्तन, वायु प्रदूषण और जैव विविधता के संरक्षण को बड़ी चुनौतियां बताते हुए कहा कि इन समस्याओं का समाधान केवल सरकार के प्रयासों से संभव नहीं है। समाज, शैक्षणिक संस्थानों, चिकित्सकों, वैज्ञानिकों और प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है।
इसके बाद पेनमैन ऑडिटोरियम में एकल अभियान के तहत आचार्य एवं व्यास सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में एकल अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं के अलावा IIT-ISM के निदेशक, अधिकारी और फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।
मीडिया से बातचीत में राज्यपाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में एकल विद्यालय के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की सराहना की और अभियान से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं दीं। वहीं, देश के कई जिलों में लगातार गिर रहे भूगर्भीय जलस्तर को बड़ी चुनौती बताते हुए उन्होंने इस दिशा में सभी राज्यों को मिलकर काम करने की जरूरत पर जोर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

