तीन बार टाइपिंग टेस्ट में फेल हुए क्लर्क, बरेली DM ने चतुर्थ श्रेणी पद पर किया पदावनत

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में हिंदी टाइपिंग परीक्षा में लगातार तीन बार निर्धारित मानक पूरा नहीं कर पाने वाले कनिष्ठ लिपिक रेहान खान पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के आदेश के बाद उन्हें कनिष्ठ लिपिक के पद से हटाकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर पदावनत किया गया है।

Sep 20, 2026 - 17:13

जानकारी के अनुसार, रेहान खान की नियुक्ति 5 जुलाई 2021 को मीरगंज तहसील में मृतक आश्रित कोटे के तहत कनिष्ठ लिपिक के पद पर हुई थी। इस पद के लिए हिंदी कंप्यूटर टाइपिंग में निर्धारित दक्षता हासिल करना जरूरी था।

रेहान खान ने पहली बार 25 सितंबर 2023 को टाइपिंग परीक्षा दी, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्हें दूसरा मौका मिला और 21 जून 2024 को आयोजित परीक्षा में भी वह निर्धारित मानक पूरा नहीं कर पाए। प्रशासन की ओर से उन्हें तीसरा और अंतिम अवसर दिया गया। 8 सितंबर 2026 को हुई तीसरी परीक्षा में भी वह सफल नहीं हुए।

इसके बाद जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने 16 सितंबर 2026 को आदेश जारी करते हुए उन्हें कनिष्ठ लिपिक पद से हटाकर चतुर्थ श्रेणी पद पर नियुक्त करने की कार्रवाई की। प्रशासन के अनुसार, यह कदम संबंधित सेवा नियमों और निर्धारित योग्यता के आधार पर उठाया गया।

वहीं, टाइपिंग परीक्षा में असफल रहे कुछ अन्य कर्मचारियों को अतिरिक्त अवसर भी दिया गया है। राहुल कुमार और लक्ष्मी सक्सेना को तीसरा और अंतिम मौका, जबकि कंचित चौधरी और नेहा जोशी को दूसरा मौका दिया गया है। उन्हें तैयारी के लिए दो महीने का समय दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0