69वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में शामिल होकर रांची लौटे मथुरा प्रसाद महतो और दशरथ गागराई

रांची। 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) सम्मेलन में भाग लेने के बाद झारखंड विधानसभा के सदस्य एवं सम्मेलन में पर्यवेक्षक मथुरा प्रसाद महतो और दशरथ गागराई रविवार को मुंबई होते हुए रांची लौट आए। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर झारखंड विधानसभा की ओर से दोनों सदस्यों का औपचारिक स्वागत किया गया। विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

Sep 20, 2026 - 20:16
69वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में शामिल होकर रांची लौटे मथुरा प्रसाद महतो और दशरथ गागराई


रांची:- 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) सम्मेलन में भाग लेने के बाद झारखंड विधानसभा के सदस्य एवं सम्मेलन में पर्यवेक्षक मथुरा प्रसाद महतो और दशरथ गागराई रविवार को मुंबई होते हुए रांची लौट आए। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर झारखंड विधानसभा की ओर से दोनों सदस्यों का औपचारिक स्वागत किया गया। विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

बता दें कि 69वां राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन 13 से 19 सितंबर 2026 तक केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुआ। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने सम्मेलन में डेलीगेट के रूप में, जबकि मथुरा प्रसाद महतो और दशरथ गागराई ने ऑब्जर्वर के रूप में भाग लिया।

रांची लौटने पर दोनों सदस्यों ने सम्मेलन को संसदीय अनुभवों और विचारों के आदान-प्रदान की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों की संसदीय व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक संस्थाओं की प्रक्रियाओं को समझने के लिए यह सम्मेलन महत्वपूर्ण वैश्विक मंच है। सम्मेलन के दौरान हुए विचार-विमर्श से संसदीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0