बिहार में जमाबंदी की गलती सुधारने का मौका, 31 अक्टूबर तक अपडेट करा सकेंगे रिकॉर्ड
पटना। बिहार में जमीन की जमाबंदी में किसी तरह की गलती या त्रुटि है तो उसे सुधारने का मौका दिया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने लोगों से 31 अक्टूबर तक अपनी जमाबंदी अपडेट कराने की अपील की है।
पटना:- बिहार में जमीन की जमाबंदी में किसी तरह की गलती या त्रुटि है तो उसे सुधारने का मौका दिया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने लोगों से 31 अक्टूबर तक अपनी जमाबंदी अपडेट कराने की अपील की है।
विभाग के अनुसार, जिन लोगों की जमाबंदी में नाम, विवरण या अन्य किसी प्रकार की त्रुटि है, वे आवश्यक दस्तावेज अपने संबंधित हलका राजस्व कर्मचारी को उपलब्ध करा सकते हैं। इसके आधार पर जमाबंदी से संबंधित आवश्यक सुधार की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।
विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे समय-सीमा के भीतर अपनी जमाबंदी की जांच कर लें और अगर किसी तरह की गलती नजर आती है तो जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराकर उसे दुरुस्त करा लें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

