थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार, बोधगया में महाबोधि मंदिर के किए दर्शन
पटना। बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित ‘फैम टूर ऑफ लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बिहार के दौरे पर पहुंचा है। रविवार को प्रतिनिधिमंडल ने बोधगया स्थित विश्वप्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में दर्शन और प्रार्थना की।
पटना:- बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित ‘फैम टूर ऑफ लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बिहार के दौरे पर पहुंचा है। रविवार को प्रतिनिधिमंडल ने बोधगया स्थित विश्वप्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में दर्शन और प्रार्थना की।
यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल महाबोधि मंदिर में पहुंचकर थाई प्रतिनिधिमंडल ने उस पवित्र स्थल का आध्यात्मिक अनुभव लिया, जहां मान्यता के अनुसार भगवान बुद्ध ने बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त किया था। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बोधगया के शांत और आध्यात्मिक वातावरण को अविस्मरणीय बताया।
दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने डूंगरेश्वरी पहाड़ी, सुजाता मंदिर, सुजाता स्तूप, थाई मंदिर, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संग्रहालय और 80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा का भी भ्रमण किया।
पर्यटन निदेशक सह विशेष सचिव उदयन मिश्रा ने बताया कि बिहार सरकार बौद्ध परिपथ से जुड़े पर्यटन स्थलों के विकास और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दे रही है। थाईलैंड के प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा बिहार की बौद्ध विरासत को वैश्विक पर्यटकों तक पहुंचाने के साथ भारत-थाईलैंड के पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने में सहायक होगा।
बोधगया के बाद प्रतिनिधिमंडल गेहलौर, राजगीर और नालंदा के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेगा। इसके बाद वैशाली और पटना का दौरा प्रस्तावित है। पटना में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के साथ प्रतिनिधिमंडल की बैठक भी आयोजित की जाएगी। यात्रा का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को बिहार की बौद्ध, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

